रविवार, 24 मार्च 2013

मेरी सबसे मनपसंद शादी की रसम - Akul

मेरी सबसे मनपसंद शादी की रसम है बारात की रसम। यह रसम मेरी सबसे मनपसंद रसम इसलिये है क्यों के यह बहूत रंगीन और रौनक भरी रसम होती है। इस रसम में दूल्हा घोड़ी पर शादी के स्थल तक जाता है और पूरे रस्ते में उसके परिवारवाले और दोस्त उसके आस पास नाचते रहते हैं। इन सब लोगों के साथ बन्द्वाले भी आते है शादी के गाने बजाते हुए। इस रसम में बहूत मज़ा आता है क्यों के सब लोग नाचते गाते रहते हैं। यह रसम ज्यादातार धूम-धाम के साथ सिर्फ उत्तर भारत करी जाती है। दक्षिण और पूर्व भारत में शादी की रसमें उतनी धूम-धाम से नहीं कीं जातीं। उन क्षेत्रों में शादी की रसमें उतनी उत्तेजिता के साथ नहीं कीं जती हैं। 
भारतीय और अमरीकी शादियों काफी फर्क होतीं हैं। भारतीय शादियां ज़्यादातर हिन्दू तोर-तरीकों के मुताबिक की जाती हैं पर अमरीकी शादियाँ ज़्यादातर इसाई धरम के मुताबिक की जातीं हैं। और तो और भारतीय शादियाँ ज्यादा रंगीन और धूम-धमक से की जातीं हैं जब कि अमरीकी शादियाँ उत्तेजित तरीके से नहीं कीं जातीं। अमेरिकी शादियों में काले और सफेद कपड़े पहने जाते हैं लेकिन भारतीय शादियों में बहूत रंगीन कपड़े पहने जाते हैं। और तो और अमरीकी शादियों में उतनी रसमें नहीं होतीं जितनी भारतीय शादियों में होतीं हैं। आखरी बात यह है के भारतीय शादियों में दूल्हा और दुल्हन के माता-पिता का निर्णय शादी के बारे में भी महत्वपूरण होता है। अमेरिकी शादियों में मत-पिता का निर्णय उतना महत्वपूर्ण नहीं होता। यह चीजें सबसे बड़े फर्क हैं भारतीय और अमरीकी शादियों में।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें