सफ़र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सफ़र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 26 सितंबर 2012

Switzerland ki yatra

मुझे स्वित्ज़रलैंड देखने का बहुत शौक है। वह जाना मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश है। मैंने स्वित्ज़रलैंड सिफ्र पिक्चुरों में देखा है। वह देश बड़ा सुन्दर है। यश चोप्रा की कई फिल्मो में स्वित्ज़रलैंड दिखाई देता है। स्वित्ज़रलैंड जाने के लिए मेरे पास कई कारण है। स्वित्ज़रलैंड में स्विस आल्प्स है। वह पहाड़ियां बहुत मशहूर है और बहुत खूबसूरत है। वहा लोग कई तरह के सर्दियों के खेल खेल सकते है। मुझे आइस स्केटिंग का शौक है और मुझे अलग तरह के खेलों में दिलचस्पी hai। स्विस आल्प्स के इलावा वहा की चोकोलैट्स भी बहुत मशहूर है। मुझे मीठा खाना बहुत पसंद है और स्वित्ज़रलैंड में हर तरह की चोकोलैतें मिलिंगी। एक और कारण जिस के लिए मुझे स्वित्ज़रलैंड जाने की ख्वाहिश है-वहा की घड़ियाँ। स्वित्ज़रलैंड की घड़ियाँ पुरे दुनियां में मशहूर है। कई सालो तक मेरे पास एक स्विस घड़ी थी। आज तक में घड़ी पहननता हूँ। वहा की घड़ियाँ बड़ी मेहेंगी होती है लेकिन उस मेहेंगाई के लायक भी होती है। मैं स्वित्ज़रलैंड इसलिए भी जाना चाहता हूँ क्यूंकि रोजर फेदेरेर वहा से है। रोजर फेदेरेर मेरा सबसे प्रिय टेनिस खिलाड़ी है। मैं उसका प्रशंसक पिछले आठ साल से हूँ। यह यात्रा में दो साल के बाद लेने चाहता हूँ जब स्कूल ख़तम हो चूका होगा।

Rahul's Trip - Rome


मैं कई दिनों से रोम जाना चाहता था | रोम इटली की राजधानी है और इटली के पश्चिम में है | रोम एक बहुत खूबसूरत शहर है | वहां बहुत देखने लायक जगह होती हैं जैसे कि कोलिसीअम, रोमन फोरम, पैन्थेओन, और स्पैनिश स्टेप्स | सबसे पहले मैं कोलिसीअम जाना चाहता हूँ क्योंकि रोमन साम्राज्य के दिनों में वहां लड़ाई होती थी योद्धाओं के बीच | इस विषय का इतिहास बहुत ही रोचक है |  मैं रोमन फोरम भी जाना चाहता हूँ क्योंकि दो हज़ार साल पहले वहां राजनीतिक चर्चा होती थी | आपको शायद एहसास हुआ कि मैं हिस्टरी को बहुत पसंद करता हूँ | मुझे इतिहास की किताबें पढने का शौक है

इतिहास के अलावा रोम का खाना बहुत मशहूर है | रोम के पीड्ज़े और पास्ते बहुत ही मजेदार होते है | आज कल मैं रोम का खाना सपने में देख रहा हूँ ! पास्ता और पीड्ज़ा हर जगह में मिलता है लेकिन प्रमाणिक नहीं होता | ख़ास बात है कि रोम में खाना की तैयारी अलग सी होती है और इस कि वजह से स्वाद भी अलग होता है | मेरा सबसे मनपसंद पकवान फेटुचीनी पास्ता होता है | रोम में शौपिंग भी बहुत प्रसिद्ध होती है| गूची, कवेल्ली और वर्साची इटली की है |

धर्म भी रोम में बहुत महत्वपूर्ण है | वैटिकन सिटी जो रोम में है वह ईसाईयों के लिए पवित्र स्थान है | यह सब के अलावा रोम का मौसम काफी उजला और सुखद है लेकिन शायद गर्मी की ऋतु में नहींवैसे भी वहाँ हमेशा आइसक्रीम खाने को बहाना मिलता हैनिश्चत रूप से रोम एक अद्भुत जगह है|